Home rajasthan 15 फीट लंबे अजगर ने बंदर को निगला, लोगों ने पकड़कर जंगल...

15 फीट लंबे अजगर ने बंदर को निगला, लोगों ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

0

सलुम्बर ,उदयपुर । (बीएल जोशी वरिष्ठ संवाददाता) सलूंबर के सेमारी के दर्जनपुरा गांव में घरो के निकट खेतों में अजगर आ गया। अजगर को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया । इस दौरान असगर ने एक बंदर को भी निगल लिया। अजगर की लंबाई करीब 15 फुट बताई जा रही थी। जिसको लेकर लोगों में और डर बैठ गया । लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी ।उसके बाद मौके पर पहुंचे भूमि विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर का रेसक्यू कर पकड़ लिया । जगपाल सिंह जाट ,जितेंद्र पंचोली, भुवनेश पंचोली ने ग्रामीणों की मदद ली और अजगर को पकड़कर पहाड़ी इलाके में सुरक्षित छोड़ दिया। आपको बता दें कि आवासीय इलाके में आमजन में दहशत बढ़ जाती है। इस तरह के बड़े अजगर किसानों के पशु ,पक्षियों को और छोटे बच्चों को शिकार भी बना लेते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version