- Advertisement -

कामां ।( हरिओम मीना वरिष्ठ संवाददाता) खबर कामां से हैं जहां उदाका गांव में सड़क मार्ग के दोनों तरफ सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपए की लागत से 15 दिन पहले ही बनाया गया नाला, घटिया निर्माण सामग्री के चलते पहली ही बरसात को नहीं झेल सका और पहली ही बरसात में नाला टूटकर बह गया।

सामाजिक कार्यकर्ता विजय मिश्रा ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस घटिया निर्माण सामग्री से बने नाले की शिकायत की है ।साथ ही दोषी ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे की नाला टूटने से आसपास लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
- Advertisement -

















































