- Advertisement -
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश में 100 करोड़ से अधिक कोविड-19 का ऐतिहासिक आंकड़ा पार करने पर झुंझुनू के राजकीय अस्पताल में अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की इस शानदार उपलब्धि पर भाजपा ने राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर सांसद नरेंद्र खीचड़, जिला अध्यक्ष पवन मांडविया, सहित अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इससे पहले पूनियां राजगढ़ में बैरासर घुमाना के अमर शहीद राजकमार पुनिया की मूर्ति अनावरण समारोह में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया।
- Advertisement -

















































