फिर बिगड़ी आसाराम की तबीयत, जेल से अस्पताल में भर्ती

0
201
- Advertisement -
जोधपुर से बड़ी खबर: फिर बिगड़ी आसाराम की तबीयत-
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क –
दयाल सिंह सांखला की रिपोर्ट
जोधपुर। — नाबालिग से यौन शोषण के मामले में उम्रकैद की सज़ा काट रहे आसाराम की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार सुबह अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें आरोग्यं अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक, आसाराम को दो दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी, लेकिन तबीयत में सुधार न होने के कारण आज उन्हें दोबारा इलाज के लिए अस्पताल शिफ्ट किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नज़र रखे हुए है।
गौरतलब है कि आसाराम पिछले कई वर्षों से जोधपुर की केंद्रीय जेल में बंद हैं और समय-समय पर तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाता रहा है।
मुख्य बिंदु:
आसाराम की तबीयत दोबारा हुई खराब
जोधपुर जेल से आरोग्यं अस्पताल में शिफ्ट
दो दिन पहले ही मिली थी अस्पताल से छुट्टी
डॉक्टरों की टीम कर रही है निगरानी
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here