Home rajasthan हिंदू संगठनों की बॉर्डर पर स्थित सभी मीट, मांस, मछली की दुकानों...

हिंदू संगठनों की बॉर्डर पर स्थित सभी मीट, मांस, मछली की दुकानों को बंद करने की मांग

0

भिवाडी/ अरुण शर्मा संवाददातासावन का महीना लगते ही हिंदूवादी संगठनों ने भिवाड़ी शहर सहित हरियाणा से लगते हुए बॉर्डर पर स्थित सभी मीट, मांस, मछली की दुकानों को बंद करवाने की मांग की है। इसको लेकर राष्ट्रवादी हिंदू संगठन योगी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्यागी के नेतृत्व में मगंलवार को भिवाड़ी नगर परिषद आयुक्त और भिवाड़ी एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान योगी आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष त्यागी, उपाध्यक्ष ग्यारसी राम , राष्ट्रीय संगठन मंत्री सोनू बिश्नोई, राष्ट्रीय महामंत्री अजय कुमार पाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मूल सिंह शेखावत, योगी आर्मी के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार, जिला मंत्री तिलक गुर्जर सहित अंकित कुमार, चंदन, प्रकाश, आलोक कुमार मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version