
भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान करनी है मजबूती:- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड़
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कोटा में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह के बलिदान दिवस और सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को किया संबोधित
जयपुर से कोटा तक कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया राठौड़ का स्वागत
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कोटा में हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह देवली के 106 वां बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। वहीं दूसरी ओर भाजपा कोटा शहर जिला सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की। कोटा प्रवास के दौरान जयपुर से लेकर कोटा तक रास्ते में कई जगहों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। राठौड़ ने सभी कार्यकर्ताओं की ओर से मिले स्नेह, प्यार और मान सम्मान का आभार व्यक्त किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने रावणा राजपूत समाज की मांग पर घोषणा की कि देवली में मेजर दलपत सिंह के पैनोरेमा बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा जाएगा। भाजपा सरकार इस ओर जल्द सकारात्मक कदम उठाएंगी। राठौड़ ने कहा कि हाइफा युद्ध में अपनी अद्वितीय प्रतिभा का परिचय देने वाले मेजर दलपत सिंह हम सभी के लिए सम्माननीय है। देश-विदेश में जिनकी गौरव गाथा प्रसिद्ध है ऐसे महान योद्धा को मैं नमन करता हूं। मेजर दलपत सिंह का शौर्य, साहस और बलिदान किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सभी वर्ग, समाज के लिए प्रेरणादायक है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि एक दौर वो था जब सिर काटकर युद्ध जीता जाता था, लेकिन आज राजनीति में सिर जोड़कर युद्ध जीता जाता है। राजनीति में सभी समाजों को एक साथ लेकर चलने वाले को राजनैतिक पार्टियां स्थान देती है। राजनीति में सेवा भाव से कार्य करने वाले और सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति को भाजपा भी घर से बुलाकर तिलक करती है। भाजपा रावणा राजपूत समाज की कर्जदार है। मेरा समाज की बहनों से आह्वान है कि वे आगे बढ़े और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कोटा शहर जिला सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता आम नागरिक तक पहुंचे और उसे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाएं। आज देश में अराजकता की स्थिति बनाने की कोशिशें की जा रही है। रेल की पटरी उखाडने का कार्य किया जा रहा है। देश में विकृत मानसिकता के लोग निर्दोष लोगों को मारने का षडयंत्र रच रहे है। इस पर हम सभी को विचार करना होगा। देश का विरोध करने वालों के साथ एक राजनैतिक पार्टी के नेता खड़े है, उनका समर्थन करते है। देश की एकता के साथ समाज को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस कश्मीर में फिर से 370 लाना चाहती है, पत्थर मारो संस्कृति को लाना चाहती है। ऐसे में देश के हर व्यक्ति को जागरूक होना होगा और भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करनी होगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि देश का हर स्वाभिमानी व्यक्ति भाजपा का सदस्य बनने को तैयार है। भाजपा कार्यकर्ता 25 सितंबर को घर-घर, गली-गली जाकर आमजन तक पहुंचे और उन्हें ससम्मान भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में ऐसा वातावरण तैयार कर दिया कि आज हर कोई भारतीय जनता पार्टी से जु़ड़ना चाहता है। इस लिए हमें यह प्रयास करना है कि जो आज हमारा विरोधी है वो कल हमारा समर्थक बने, जो आज हमारा समर्थक है वो कल हमारा मतदाता बने और जो आज हमारा मतदाता है वो कल हमारा कार्यकर्ता बने इस विचार धारा पर हमें कार्य करना है। राठौड़ ने 500 से अधिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। वहीं सुकन्या योजना के तहत 20 बच्चों को खाते की पासबुक सौंपी।

कार्यक्रम में मंच पर ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री अनुसुइया गोस्वामी, महेन्द्र कुमावत, कोटा शहर संगठन प्रभारी शंकर लाल ठाडा, कोटा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन, कोटा देहात जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर, प्रदेश संयोजक सेवा पखवाड़ा चन्द्रकान्ता मेघवाल, जिला प्रभारी आनंद गर्ग, पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पूर्ण मंत्री रामगोपाल बैरवा, वरिष्ठ नेता पंकज मेहता सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हेमन्त विजय, पूर्व उपमहापौर योगेंद्र खिंची, पूर्व उपमहापौर सुनीता व्यास, एसटी मोर्चा प्रदेश महामंत्री अशोक मीणा, एस सी मोर्चा प्रदेश मंत्री मदनगोपाल झंाझोट, मीडिया संभाग प्रभारी अरविन्द सिसोदिया, सदस्यता अभियान के मॉनिटरिंग टीम से चंद्रशेखर नरवाल, राजेन्द्र अग्रवाल, अंजू बाला सैन, जयदेव सुखेजा, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक इंद्रमल जैन, सहसंयोजक रेखा खेलवाल, शैलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक, सत्यनारायण शर्मा, सेवा पखवाडा अभियान के जिला संयोजक राकेश मिश्रा, सहसंयोजक देवेन्द्र राही, कुलदीप सिंह तलवार, मौना शारदा, जिला महामंत्री जगदीश जिंदल, मुकेश विजय, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, सत्यप्रकाश शर्मा सहित प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















































