
— एमआरएस सीनियर स्कूल में हुआ उपखंड स्तरीय समारोह
— शिक्षा के क्षेत्र में व्याख्याता पिंकू कुमारी सम्मानित
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत, वरिष्ठ संवाददाता)। कस्बे में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एमआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सामूहिक रूप से आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल ने तिरंगा झंडारोहण किया।
समारोह में सभी सरकारी स्कूलों ने हिस्सा लिया।
समारोह में शिक्षा के क्षेत्र, सामाजिक क्षेत्र, सेना से सेवानिवृत्त, आमजन के हितों से जुड़े बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिकाकर्मी आदि दर्जनों की संख्या में अपने – अपने क्षेत्र में विशेष कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एमआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता पिंकू कुमारी को 12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत परिणाम रहने पर सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षाकर्मी दिनेश शर्मा और मीडियाकर्मी संजय कुमावत का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान तहसीलदार ममता यादव, नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन, नगर पालिका ईओ मनीष पारीक, उप प्राचार्य प्रवीण शर्मा, सांवर मल कुमावत, आरती, एनएसएस प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा, एनसीसी प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, व्याख्याता छितर मल बलाई, कृष्ण कुमार शर्मा, शैतान सिंह गुर्जर, मांगीलाल जाट, वरिष्ठ अध्यापक धन्नाराम कुमावत, मंगलचंद यादव, जगदीश कुमार मिश्रा, सुमी पारीक, अध्यापक दिनेश कुमार कुमावत, प्रदीप कुमार अग्रवाल एवं अन्य विद्यालय के स्टाफ सहित समस्त कर्मचारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
उधर, उपखंड अधिकारी कार्यालय में एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल, तहसील कार्यालय में तहसीलदार ममता यादव, नगर पालिका भवन पर नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन एवं अधिशाषी अधिकारी मनीष पारीक ने तिरंगा झंडा फहराया। इससे पहले कस्बे के मुख्य बाजार में चौपड़ कबूतर चौक पर परंपरानुसार नगर पालिका अध्यक्ष अमित कुमार जैन ने झंडारोहण किया।
रेनवाल थाना भवन पर थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने तिरंगा झंडा फहराया।



















































