Home rajasthan हरियाणा बैरवा महासभा का शपथ ग्रहण आज उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा होंगे...

हरियाणा बैरवा महासभा का शपथ ग्रहण आज उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बेरवा होंगे मुख्य अतिथि

0

गुरुग्राम हरियाणा। अखिल भारतीय बैरवा महासभा हरियाणा प्रदेश के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोमा और संपूर्ण कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज रविवार को होगा। हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोमा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा होंगे। कार्यक्रम शगुन वाटिका सेक्टर 105के नजदीक प्रकाश पुरी जी महाराज आश्रम गुरुग्राम हरियाणा में होगा। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय बैरवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित जी बैरवा करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम गोमा ने बताया कि समारोह के विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय बैरवा समाज के राष्ट्रीय महामंत्री मुंशीलाल कुंडारा, विधायक सीएल प्रेमी, लालाराम बैरवा, राधेश्याम बैरवा, दिल्ली से विधायक प्रकाश जारवाल, आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश बैरवा, बीएल बैरवा, कमिश्नर, पंकज बैरवा आरएएस, अखिल भारतीय गहलोत, महासभा के संरक्षक हरिनारायण बैरवा, रोडू राम सुलानिया, रामनारायण खन्ना पूर्व अध्यक्ष दिल्ली बैरवा समाज, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल बैरवा गंगापुर सिटी, धर्मपाल भामाशाह, डॉ शंकर लाल जयपुरी, भोमाराम बैरवा ,ओमकार बैरवा और हनुमान बैरवा सहित सहित अन्य वरिष्ठ जन होंगे। हरियाणा महासभा के प्रदेश महामंत्री कुंजीलाल बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं सरकारी नौकरियों में सेलेक्ट हुए बच्चों को भी सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा प्रदेश की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की तैयारी में गुरुग्राम के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद बेरवा राष्ट्र बेरवा और महामंत्री सुखदेव बैरवा सहित पूरी टीम ड्यूटी हुई है कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश के बेरवा समाज के सभी गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे खासकर डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा मुख्यमंत्री राजस्थान के आगमन को लेकर बेरवा समाज के लोगों में उत्साह है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version