हरियाणा चुनाव में जाति के आधार पर बाँटने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब – तिवाड़ी

0
105
- Advertisement -


लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने हरियाणा प्रदेश के विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विपक्षियों का भ्रम तोड़ने वाल परिणाम बताया। उन्होंने कहा, ‘आज भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में एतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत से विपक्षियों के सभी भ्रम टूटे हैं।’

तिवाड़ी ने कहा कि जिन लोगों ने हरियाणा को जाति के आधार पर बाँटने की कोशिश की, अग्निवीर, किसानों को बहकाने की कोशिश की, यह जीत उनके लिए करारा जवाब है। हरियाणा में 52 वर्षों में यह पहली बार है कि कोई पार्टी लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाने जा रही है, मोदी है तो मुमकिन है।

साथ ही घनश्याम तिवाड़ी ने कहां कि हरियाणा की जनता ने साबित कर दिया है, उन्हें हमारे प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी जी पर पूर्ण विश्वास है। ये जीत महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली और बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए महत्त्वपूर्ण है। तिवाड़ी ने इस जीत को लेकर हरियाणा की जनता को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here