Home crime हरमाड़ा पुलिस को मिली सफलता , जेवरों सहित चोर गिरफ्तार

हरमाड़ा पुलिस को मिली सफलता , जेवरों सहित चोर गिरफ्तार

0

12 दिन पहले दौलतपुरा बैनाड रोड में दिया था वारदात को अंजाम

हरमाड़ा, जयपुर। अजीत सिंह चौधरी वरिष्ठ समाचार संवाददाताराजधानी जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है । थानाधिकारी दिलीप खदाव ने बताया कि आरोपी मनीष स्वामी को गिरफ्तार किया है ।आरोपी शास्त्रीनगर हाल हरमाड़ा इलाक़े का रहने वाला है ।हरमाड़ा इलाके के दौलतपुरा बैनाड रोड में 12 दिन पहले आरोपी युवक ने एक सूने मकान को निशाना बना कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मकान से सोने चांदी के जेवर चोरी करके फरार हो गया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ सोने चांदी का जेवर भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। कई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version