लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
समदड़ी:बालोतरा (प्रेम सोनी ) समदड़ी क्षेत्र के खंडप गांव के हनुमान विद्यापीठ शिक्षण संस्थान विद्यालय में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर विद्यालय के नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण व राधा रानी का रूप धारण कर भक्ति मय संगीत पर जोरदार गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां दी। वहीं जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में हो रहे रंगारंग कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । उसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया । जिसमें कृष्ण का प्रतिरूप छात्र दिनेश देवासी ग्रुप नें मटकी फोड़ कर विजय हासिल की। विद्यालय स्टाफ द्वारा जन्माष्टमी के पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं अभिनंदन किया गया। वहीं विद्यालय के संस्था प्रधान ने आभार व्यक्त किया । इस मौके पर विद्यालय की अध्यापिकाएं एवं अध्यापक सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
