Home rajasthan पीपलखूंट के नालपाडा गांव में लोग बरसाती नाले को पार कर जाने...

पीपलखूंट के नालपाडा गांव में लोग बरसाती नाले को पार कर जाने को मजबूर

0

प्रतापगढ़, पीपलखूंट।( महेश राव ) पीपलखूंट में नालपाड़ा गांव है जो की पानी के बहाव का नाला जाता है उसके ऊपर बसा हुआ है, वर्षा ऋतु में यह तेज बहाव से पानी जाता है जिससे की यहां रहने वालों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण लक्ष्मण ने बताया की हर छोटे बड़े कार्य के लिए पीपलखूंट जाना पड़ता है, बच्चों को स्कूल आने- जाने में परेशानी होती है। तेज पानी से बहते नाले में से होकर बच्चे स्कूल जाते समय कई बार गिर जाते हैं। जिससे बड़े हादसे का डर बना हुआ है। दो दिन पूर्व एक महिला का प्रसव रात के समय घर पर ही करना पड़ा, क्योंकि तेज पानी के बहाव की वजह से अस्पताल नहीं ले जा पाए, वहीं दुपहिया वाहन को उठा कर घर ले जाना पडता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version