हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट का कनिष्ठ सहायक और दलाल रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
95
- Advertisement -

एसीबी की बड़ी कार्यवाही ,कोरोना वॉरियर्स के परिजनों से मदद के नाम मांगी घूस

हनुमानगढ़। ACB ने आज बड़ी कर्यवाही करते हुए हनुमानगढ़ जिला कलेक्ट्रेट के कनिष्ठ सहायक सुभाष स्वामी और दलाल जगरूप सिंह को ट्रेप किया है। दोनों को एसीबी ने ₹200000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । एसीबी के तेजपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने कोरोना वारियर के परिजनों को सरकार की ओर से मिलने वाले ₹5000000 की सहायता के बदले मांगी थी। राजस्थान में सरकार कोरोना वॉरियर्स की कोरोना से मौत पर ₹5000000 की सहायता देने का प्रावधान रखा है । यहां भी कोरोना वारियर के परिजनों ने उनकी मृत्यु होने पर शादी के लिए आवेदन किया था। कनिष्ठ सहायक और दलाल ने ढाई लाख रुपए रुपए मांगे थे। इस पर दोनों के बीच ₹200000 में सहमति बनी , लेकिन परिवादी ने इस पूरे प्रकरण की जांच जानकारी एसीबी को भी दी थी ।आज एसीबी ने बाबू और दलाल को ₹200000 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here