— नाथी का बास निवासी रोशनलाल को पकड़ा
— महिला आरोपी और अन्य की तलाश जारी
किशनगढ़ रेनवाल। नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता रेनवाल थाना पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय हनी ट्रैप गैंग (दुष्कर्म के झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐंठने वाली गैंग) के तीसरे सदस्य को गिरफ्तार लिया है। हालांकि अभी महिला आरोपी और अन्य की तलाश जारी है।
रेनवाल थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पिछले दिनों हनी ट्रैप गैंग का खुलासा किया था। दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में फरार चल रहे रेनवाल थाना नाथी का बास निवासी रोशनलाल पुत्र हनुमान सहाय जाति बलाई को अब गिरफ्तार किया है। इससे पहले रेनवाल थाना पुलिस ने हंसराज स्वामी और विनय कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से दोनों को को जेल भेज दिया गया। वहीं एक महिला एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
