Home crime स्टूडेंट की पिटाई का मामला बाल आयोग ने दिए डिईयो को जांच...

स्टूडेंट की पिटाई का मामला बाल आयोग ने दिए डिईयो को जांच के आदेश

0

प्रेस विज्ञप्ति दिनांक 23 जुलाई 202

संयुक्त अभिभावक संघ दिया ज्ञापन …..

जयपुर। (लोक टुडे संवाददाता )पिछले सप्ताह शुक्रवार को शहर के टैगोर नगर करतारपुरा स्थित सुविध्या आश्रम सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल अंकित नागर द्वारा चौथी कक्षा के 10 वर्षीय छात्र हार्दिक की बड़ी बेहरमी से पिटाई का मामला सामने आया था। शनिवार को जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित जीनियस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के उप प्रिंसिपल गुलाबचंद टांक द्वारा 5 वर्षीय छात्र अर्जुन के साथ बड़ी बेहरमी से पिटाई की थी। इन मामलों को लेकर पहले संयुक्त अभिभावक संघ के हस्तक्षेप के बाद ही एफआईआर थानों में दर्ज हो चुकी है । अब यह मामला राजस्थान बाल अधिकार एवं संरक्षण आयोग एवं जयपुर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के समक्ष भी पहुंच चुका है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और महामंत्री संजय गोयल के निर्देशन में दोनों पीड़ित छात्र अपने माता – पिता और परिजनों के साथ बाल आयोग और शिक्षा संकुल पहुंचे, अपनी पीड़ा बताई और न्याय की गुहार लगाते हुए ज्ञापन दिए।

संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को संयुक्त अभिभावक संघ के पदाधिकारी दोनों पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों सहित अभिभावकों के साथ झालाना डूंगरी स्थित बाल आयोग के ऑफिस पहुंचे और आर.ए.एस अधिकारी को ज्ञापन दिया । उन्होंने बच्चों से सवाल जवाब किए और उसी वक्त बाल आयोग के कर्मचारी को बुलाकर थाने से वार्तालाप कर क्या कार्यवाही अब हुई की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। उपस्थित अभिभावकों को आश्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों से वार्तालाप कर 24 घंटे के अंदर दोनों स्कूलों और पुलिस प्रशासन को नोटिस जारी करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान संयुक्त अभिभावक संघ प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी स्कूलों को निर्देश जारी करने की बात रखी। साथ ही ऐसी समस्याएं दुबारा सामने ना आए उसके लिए सभी स्कूलों में समय-समय मॉर्निटिंग करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर पीड़ित छात्र हार्दिक और अर्जुन के अतिरिक्त दोनों के अभिभावक रूपेश कुमार बैरवा, राहुल कुमार धोबी के साथ बड़ी संख्या ने अभिभावगण उपस्थित रहे।

जीनियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अभिभावक राहुल कुमार ने बताया कि जबसे बच्चे की पिटाई को लेकर हमने जवाहर सर्किल थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई है । तब से लगातार स्कूल की ओर से समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और कहा जा रहा है अच्छा होगा समझौता कर लो, सोमवार को करीबन 25 लोग अलग अलग समय पर मिलने आए और सभी ने एक ही बात दोहराई, हम किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version