स्कूटी चलाने से मना किया तो मां ने बेटी सहित ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

0
62
- Advertisement -

अजमेर।( नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता) अजमेर जिले के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक मां ने अपने चार माह के बेटे को लेकर मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मृतका का अपनी मां और पति से स्कूटी चलाने को लेकर झगड़ा हुआ था जिसके बाद वह घर से निकल गई थी, मृतका की शादी 1 साल पहले ही हुई थी । घटना की सूचना पर देर रात अलवर गेट थाना पुलिस ने मां-बेटे के शव को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अलवर गेट थाना पुलिस के द्वारा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा ।

घटना की जानकारी देते हुए। मदार रेलवे स्टेशन के नजदीक ट्रैक पर देर रात 12 बजे के करीब एक महिला और मासूम बच्चे की बॉडी मिली थी। रेलवे कर्मचारी की सूचना पर थाने से टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया गया। मौके पर मिले बैग और मोबाइल से बॉडी की पहचान जगदंबा कॉलोनी धोलाभाटा निवासी प्रियंका चौरसिया (24) पत्नी कारण से हुई। बच्चा मृतक महिला का 4 महीने का बेटा हरयांश है। इसके बाद दोनों के परिजनों से संपर्क किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामना आया कि महिला अपने मासूम बच्चे को लेकर 6 बजे घर से निकली थी। बाद में वह रेलवे ट्रैक पर आकर मालगाड़ी के आगे कूद कर उसने सुसाइड कर लिया। जिसकी बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के मोर्चरी में पहुंचने पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण यह सामने आया कि मृतक प्रियंका का उसकी मां और पति से स्कूटी चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। बारिश का मौसम होने के चलते मां और पति ने स्कूटी चलाने से मना किया तो वह गुस्से में आकर अपने बेटे के साथ घर से निकल गई थी। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया। हालांकि मामले में जांच जारी है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here