- Advertisement -

जयपुर ।जयपुर नगर निगम ग्रेटर की महापौर सौम्या गुर्जर ने एक बार फिर से पदभार ग्रहण कर लिया है ।सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राज्य सरकार द्वारा महापौर चुनाव को स्थगित करने के आदेश के साथ ही सौम्या गुर्जर ने आज निगम मुख्यालय पहुंचकर महापौर पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उपमहापौर पुनीत कर्णावत सहित भाजपा के अन्य पार्षद मौजूद रहे सभी ने सुनने गुर्जर को बधाई और शुभकामनाएं दी सोनू गुर्जर ने कहा कि जयपुर शहर को फिर से चमन बनाने का काम करेगी।
- Advertisement -

















































