सोनिया गांधी, राहुल गांधी को ईडी के नोटिस के विरोध में कांग्रेस का पैदलमार्च 13 को

0
129
- Advertisement -

जयपुर । केंद्र सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए , कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भेजे गए नोटिस के विरोध में, जयपुर में अंबेडकर सर्किल से ईडी कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर विरोध प्रकट करेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत भी शामिल होंगे पैदल मार्च में

पैदल मार्च कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में निकाला जाएगा। डोटासरा ने बताया कि इस पैदल मार्च में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सांसद ,सांसद प्रत्याशी ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी , अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,वर्तमान, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, सभी निगम बोर्डो के अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष और आम कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here