सेमारी नगर में धूमधाम से मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सेमारी-सलुंबर। (बीएल जोशी) सेमारी नगर में आज भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्त श्रद्धालुओें ने ठाकुर द्वारा श्री कृष्ण मंदिर में पूजा पाठ कर आरती की गई । श्री ठाकुर जी की मूर्ति पर विशेष श्रृंगार किया गया,इसके अलावा नगर के अन्य सभी मंदिरों में भक्त श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। नगर के युवा कार्यकर्ता एवम धार्मिक सामाजिक संघठनों की ओर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसके साथ दही हांडी फोड़ने के कार्यक्रम हुए,जिसमे बस स्टेंड, गणपति चौक, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण सहित मुख्य बाजार व गली मोहल्लों एवं मुख्य चौराहों पर बेंडबाजों व डीजे साउंड पर भगवान श्री कृष्ण के भक्ति भजनों और गरबे की धुन में भरपूर उत्साह और उमंग के साथ युवा टीम के गोविंदाओं ने मानव पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी। इस मौके पर नगर में हजारों की संख्या में श्री कृष्ण भक्तो ने इस कार्यक्रम का आंनद लिया,शोभायात्रा में विराजित प्रतिमा के दर्शन कर विश्व शांति की मंगल कामना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here