सूने मकान से अज्ञात चोरों ने उड़ाए गहने और नगदी

0
56
- Advertisement -

पीड़ित ने भवन निर्माण में लगे मजदूरों पर जताया शक

सरवाड़ । (मदनलाल आजाद संवाददाता ) केकड़ी जिला अंतर्गत टोडारायसिंह थाना इलाके में सूने मकान से अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए जेवर और नगदी चुरा लिए। पीड़ित परिवार ने पास में निर्माण दिन भवन में काम करने वाले मजदूरों पर चोरी की आशंका जताई है।
रायसिंहपुरा हाल हीरो शोरूम के पीछे जयपुर रोड टोडारायसिंह निवासी एडवोकेट महावीर मीणा पुत्र बन्ना लाल मीणा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि वह परिवार सहित बुधवार को अपने गांव गए हुए थे। वापस आकर देखा तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वहीं अज्ञात चोरों ने मकान में रखें बक्सा एवं अलमारी के ताले तोड़कर उसमें रखी चांदी की पाजेब जोड़ी 250 ग्राम, चांदी के कड़े 200 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र वजन 10 ग्राम, सोने के मान्दलिया 4 ग्राम, एलइडी टीवी कीमत ₹20000 एवं ₹20000 की नगदी चोरी कर ले गए।

लेखाराम जाट के भी घर में चोरों ने किया हाथ साफ
इसी प्रकार उनके पड़ोसी लेखराज जाट पुत्र प्रहलाद जाट निवासी बीलामाता के मकान से भी अज्ञात चोरों ने चांदी की पाइजेब, चांदी के कड़े एवं ₹5000 की नकदी चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि पास में ही एडवोकेट सद्दाम मंसूरी के मकान में छत का कार्य किया जा रहा है। यहां लेबर के रूप में काम कर रहे पंवालिया निवासी प्रेम मोग्या, रोडू, हीरा एवं मुंडिया निवासी राकेश मोग्या तथा इनकी पत्तियां पर शक जताया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पुरानी शर्ट की जेब में दिलबाग तंबाकू रखी हुई है। शायद यह उन्ही लोगों की ही है।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह के सौंपी गई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here