
सुमेरपुर । (अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता) खबर सुमेरपुर से है जहां शहर में आधा घंटा भगवान इंद्रदेव जमकर बरसे । इस दौरान शहर की सड़क दरिया बनती हुई दिखाई दी ।सुमेरपुर शहर के बाजार की सड़क पर पानी पानी भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर वासियों परेशानी का सामना करना पड़ा । व्यापारियों और लोगों का कहना है कि जिस तरह से सड़कों पर पानी भरा है उससे लग रहा है कि नगर पालिका शहर के नालों की सफाई करने का काम सिर्फ कागजों में करता है । जबकि शहर की गलियों की सफाई में लाखों रुपया नगर पालिका खर्च करती है फिर भी यह हालत देखने को मिलते हैं। सुमेरपुर शहर के मुख्य बाजार की सड़क पर पानी भर गया जिससे शहर वासियों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना उठाना पड़ा।

मानसून से पहले नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई की पोल खुली। शहर की नालियों पर सफाई में लाखों रुपए खर्च भी करती है, नगर पालिका फिर भी यह हालत देखने को मिलते हैं। हालांकि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार को सफाई करने का ठेका दिया जाता है और कोई मॉनिटर भी की जाती है फिर भी कोई कमी रह गई होगी तो उसे ठीक करवा लिया जाएगा।
,


















































