Home latest सुमेरपुर वार्ड 27 में 31 पट्टे वितरित

सुमेरपुर वार्ड 27 में 31 पट्टे वितरित

0

नगर पालिका ने बांटे 5331 पट्टे

सुमेरपुर। (अरविंद जोशी) प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड संख्या 27 में दूसरे दिन भी पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष उषा कंवर राठौड़ ,अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी, स्थानीय पार्षद के सानिध्य में पट्टा आयोजित किया गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2022/10/VIDEO_5a3244e0-23f9-45be-8c7a-efd260e3610b.mp4

दूसरे दिन नगर पालिका अध्यक्ष अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी ने 31 लोगों को पट्टे दिए । प्रकाश डूडी ने बताया कि नगर पालिका ने अब तक 5331 पट्टों का वितरण किया है । उन्होंने बताया कि शिविर में ज्यादा से ज्यादा गरीब लोग एवं नगर वासियों को पट्टे वितरित किए जा रहे हैं ।मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार शिविरों में काम किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि नगर वासियों से ज्यादा से ज्यादा दिनों में आने शिविर में आने और अपनी समस्याओं का समाधान करने का भी आग्रह किया है । साथ में जिन लोगों ने अभी तक नहीं लिए हैं ,उनके लिए भी अपील की है । उन्होंने कहा कि नगर पालिका सुमेरपुर पट्टे जारी करने का रिकॉर्ड अपने नाम करेगी इस मौके पर पार्षद एवं बड़ी संख्या में वार्ड वासी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version