सुमेरपुर । (अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ) प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को मन की बात के 111वे कार्यक्रम को संबोधित किया।
आज मन की बात के कार्यक्रम में प्रधान मंत्री ने हर एक नागरिक को अपने मां के नाम पोधा लगाने का आग्रह किया। मन की बात के कार्यक्रम में प्रधान मंत्री ने 10 वे योग दिवस की बात कही ।
अराकू कॉफी की खेती की बात कही जिससे आदिवासी समाज के लोगो को रोजगार मिला।अराकू कॉफी दिल्ली में हुए जी 20 में भी छाई हुई थी।
मोदी ने आज किसानों को आमदनी बड़ाने की बात कही।
अराकू काफी से किसानों की आय बड़ी,विश्व योग दिवस उमंग के साथ मनाया,योग से सकारत्मक बदलाव मुमकिन,योग को नियमित करने पर आग्रह किया।
उन्होंने ने एक सप्ताह बाद पवित्र यात्रा की शुभकामनाए दी।इस कार्यक्रम को भाजपा नगर मण्डल की ओर से सुमेरपुर के चारो शक्ति केन्द्र पर किया गया।
जिसमें जाखा माता शक्ति केन्द्र बूथ इकाई सख्या 271, भाजपा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र माली के सानिध्य में ,नीलकंठ शक्ति केन्द्र पर बूथ इकाई सख्या 263 नगर पालिका अध्यक्ष उषा कवर अनोप सिंह राठौड़ के निवास पर जिला मंत्री पूनमसिंह परमार के सानिध्य में ,बाण माता शक्ति केन्द्र पर बूथ सख्या 275 भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यष रविकांत रावल के सानिध्य में ,गजानंद शक्ति केन्द्र पर बूथ सख्या 266 पर भाजपा सोशल मीडिया जिला सयोजक इंदर जीत राव के सानिध्य में किया गया।
इसके अलावा कायर्कताओ ने अलग अलग बूथ इकाई पर भी इस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जिसमे पार्षद दिलीप घांची,सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित,मनोहर सिंह इंदा,दिनेश सोलंकी,प्रेम चंद बरूत,मंशाराम कचवाह,गौरव दवे,जसवंत सिंह राठौड़,गोविन्द कुमावत आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज के कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की
