Home rajasthan कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

कैबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का जोधपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत

0

जोधपुर (दयाल सिंह ब्यूरो चीफ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद आज जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर पहुंचे । जोधपुर के रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और आमजन ने भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जाते हुए कहा कि मोदी ने लगातार तीसरी बार अपनी टीम में शामिल कर मुझे देश सेवा का मौका दिया है और एक ऐसे महत्वपूर्ण विषय की जिम्मेदारी दी है, जो आने वाले समय में देश को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा और आने वाले समय में भारत विश्व का नेतृत्व करता बनेगा।

गजेंद्र शेखावत तीसरी बार बने मंत्री

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/06/VIDEO_f6178cb7-332e-4819-80d0-1526737558ca.mp4

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मंत्री मंत्री बनने के बाद आज जोधपुर पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया, साथ ही मालाओं से शेखावत को लाद दिया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साफा पहनाने लिए भी उमड पड़े। शेखावत यहां से खुले वाहन से रवाना होकर बाल निकेतन स्कूल पहुंचे ,जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के इसी जोश ने उन्हें सफल बनाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version