Home rajasthan सुनो सरकार पानी निकासी की हमारी पुकार ग्रामीण

सुनो सरकार पानी निकासी की हमारी पुकार ग्रामीण

0

एक किलोमीटर से ज्यादा सड़क मार्ग बना ताल तलैया

डीडवाना ,नांवा। ( मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर) जिले के नावां क्षेत्र में कल रात में हुई जबरदस्त बारीश से हर तरफ रास्तो में पानी ही पानी एकत्रित हो गया। खाखड़की ग्राम के डारा की ढाणी के पास मुख्य सड़क मार्ग पर काफी दूरी तक स्विमिंग पुल की तरह बारिश का पानी एकत्रित हो गया। जिसके कारण ग्रामीणो की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। ग्राम के प्रभुराम बुगालिया ने बताया कि इससे पहले भी बारिश में यहां ऐसे ही ताल तलैया भर गए थे।ॅ जिसको लेकर स्थानीय प्रसाशन को अवगत करवाया था लेकिन किसी प्रकार की यहां पानी निकासी की व्यवस्था नही करवाई गई। अब हालात यह है कि स्कूल में जाने वाले बच्चो के लिए यह पानी से भरा रास्ता भय उतपन्न कर रहा है । खाखड़की से नावां की तरफ आने वाले इस सड़क मार्ग पर भरे हुए पानी के कारण ग्रामीणो का आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों को जरूरत के सामान की पूर्ति के लिए नावा शहर में आना होता है, जो अब उनका सड़क पर भरे पानी के कारण सम्पर्क टूट गया। इस सम्बंध में सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित स्थानीय प्रसाशन को भी अवगत करवाया जा चुका लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान देना मुनासिब नही समझा। राज्य सरकार द्वारा बाढ नियंत्रण व जल भराव होने वाले स्थानों पर सुरक्षा इंतजामात करने के सभी जिला कलेक्टर को निर्देश दे रखे है, लेकिन यहां यह सब निर्देश बोने साबित हो रहे है। सड़क पर जल भराव के कारण डारा की ढाणी के वाशिंदों की आवाजाही बिल्कुल बन्द हो गई है, जिसके कारण इस ढाणी के बच्चे स्कूल नही जा पा रहे है। बारिश के साथ ही भीषण गर्मी का भी दौर चल रहा है अगर किसी कारण कोई बीमार हो जाता है तो उसे चिकित्सकीय उपचार के लिए ले जाना भी मुश्किल हो जाता है । ग्रामीणो की पुकार है सुनो सरकार हमारा रास्ता क्लीन करने की पुकार । वहीं ग्रामीणो का कहना है कि प्रसाशन द्वारा जल्द इस पर ध्यान नहीं दिया गया और इस विकट समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण बड़ा आंदोलन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी प्रसाशन की होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version