सीबीओ की गाड़ी फंसी, बच्चों ने धक्का देकर निकाली

0
59
- Advertisement -

शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित, सीबीईओ की गाड़ी धंसी गड्डे में

स्कूल के बच्चों से निकलवाई गाडी का वायरल वीडियो चर्चा में

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बसवा ।(राजकुमार चतुर्वेदी) शिक्षक दिवस पर बसवा उपखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया इस दौरान विधालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । शिक्षक दिवस के उपलक्ष में क्षेत्रीय विधायक ने भी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया इस दौरान शिक्षकों सम्मानित भी किया गया । वहीं गुरुवार को शिक्षक दिवस पर कोलाना के सेठ बंशीधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम के लिए पहुंचे बसवा सीबीईओ अशोक शर्मा की गाड़ी विधालय के गेट पर पानी से भरे गड्ढे में धंसी गई। इस दौरान विधायक भी वहां पहुंच गए ओर गाड़ी को देखने लगे ।

इसी दौरान विधायक की अगुवाई करने पहुंचे सीबीईओ विधायक को कार्यक्रम के लिए अंदर ले गए जहां गेट पर ही फिसलन होने के चलते बहुत से लोग गिरने से बचें । कार्यक्रम में मौजूद विधायक ओर सीबीईओ की उपस्थिति के बाद भी विधालय प्रशासन ने कुछ छात्रों को अपने अधिकारी की गाड़ी को निकालने के लिए भेज दिया। जहां पानी के गड्डे में धंसकर सीबीईओ की गाड़ी निकालते हुए बच्चों का एक वीडियो वायरल हो गया जो क्षेत्र के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है । मामले को लेकर जब संबंधित अधिकारियों से बात करना चाहा तो अधिकारियों ने कार्यक्रम की व्यस्तता का हवाला देते हुए पल्ला झाड़ लिया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान के दौरान विधालय के जिस हॉल में कार्यक्रम आयोजित हुआ उसके चारों तरफ पानी भरा यहां तक की गेट में घुसने तक अतिथियों तक को जगह नहीं थी इस सबके बावजूद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे किसी भी अधिकारी या जन प्रतिनिधि को विधालय की जलभराव की समस्या नजर नहीं आ सकी । जबकि रोज विधालय के छात्र छात्राएं इस समस्या से जूझते हैं ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here