Home rajasthan सीकर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

सीकर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

0


सीकर योगेश ऋषि का संवाददाता प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आज कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताया। उन्होंने सीकर में दो नंबर डिस्पेंसरी के पास बिजली विभाग के ऑफिस पर नारेबाजी की साथ ही सांकेतिक रूप से धरना दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने बताया- पिछले 7 महीने से प्रदेश में पर्ची सरकार सत्ता में है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बार-बार दिल्ली जा रहे हैं। वह केवल भ्रमण पर निकले हुए हैं लेकिन उन्होंने यह सुध नहीं ली कि राजस्थान में बिजली कटौती के चलते हाहाकार मचा हुआ है। केवल ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं बल्कि अब तो शहरी क्षेत्र में भी बिजली की घोषित कटौती की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली कटौती हो रही है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसी तरह जिले भर में पेयजल की समस्या बनी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version