Home rajasthan सावन सोमवार को सहस्रघट सहित कई कार्यक्रम

सावन सोमवार को सहस्रघट सहित कई कार्यक्रम

0
लक टुडे न्यूज नेटवर्क

मस्त महादेव मंदिर में सनातन धर्म समागम
— घासीसागर में हुई विशेष पूजा अर्चना

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत) श्रावण मास में अंतिम सोमवार को भगवान शिव के मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवालयों में भक्तों की कतार लगी नजर आई। कई भक्त दूरदराज के पवित्र जलाशयों से जल की कावड़ लेकर आए, और शिव का जलाभिषेक किया। वहीं घासीसागर महादेव मंदिर में दंपत्ति नवीन कुमावत पिंकू कुमारी की ओर से प्रकांड पंडित जितेंद्र जोशी द्वारा विशेष पूजा अर्चना करवाई गई। इसके अलावा मस्त महादेव मंदिर में सनातन धर्म समागम के तहत सहस्त्रघट व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भंवरलाल एवं गजानंद सोनी ने बताया कि कालाडेरा के आचार्य बुद्धीप्रकाश और उनकी टीम द्वारा वैदिक मंत्र द्वारा शिव की पूजा अर्चना कराई, जिसमें 9 जोड़े बैठे। इनमें कन्हैयालाल गुलाबीदेवी , नंदलाल इंदिरा देवी, देवेंद्र पूजा देवी, अनिल सीमा देवी, शिवकुमार रेखा देवी, सुरेंद्र संतोष देवी, विकास रेखा देवी, अभिषेक कुसुम देवी, ओमप्रकाश अनीता देवी ने हिस्सा लिया। इसके बाद मातृ पितृ पूजन कार्यक्रम के बाद सनातन धर्म की सभी वर्गों की कन्याओं का पूजन कराया गया। यहां भक्तों के लिए पंगत प्रसादी का भी आयोजन किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version