सालासर धाम का प्रवेशद्वार तोड़ने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो,ठेकेदार और जिम्मेदारों पर हो कड़ा एक्शन

0
132
- Advertisement -

सालासर। सालासर धाम जाने से पूर्व जो प्रवेशद्वार बना हुआ था उसके तोड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया जा रहा है कि प्रवेश द्वार के ऊपर बने मंदिर में रामदरबार की बड़ी- बड़ी आदमकद मूर्तियां लगी हुई थी। तोड़ने वालों ने उन मूर्तियों को भी नहीं हटाया और मूर्तियों सहित ही प्रवेशद्वार को तोड़ दिया । जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसा तो पाकिस्तान में भी मंदिरों के साथ नहीं हुआ। जहां मंदिरों को तोड़ने से पूर्व मूर्तियों को तो सुरक्षित रखा गया । सरकार को तुरंत इस विषय में सख्त एक्शन लेकर जिस ठेकेदार ने जिस भी अधिकारी के निर्देश पर प्रवेशद्वार तोड़ने का कार्य किया है उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आखिर ऐसा कौनसा कारण रहा जिसके चलते आरोपी ने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्तियों को गेट तोड़ने से पूर्व सुरक्षित नहीं उतारा। यदि उन्हें गेट से ऐतराज था तो वे कम से कम भगवान और उनके साथ अन्य मूर्तियों को सुरक्षित उतार इस गेट को तोड़ देते। लेकिन अब सरकार लोगों की भावनाएं भड़कने का इंताजर कर रही है । बीजेपी को घर बैठे एक और मौका मिल गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here