असामाजिक तत्वों ने की मंदिर में तोड़फोड़ लोगों में आक्रोश

0
291
- Advertisement -

जैसलमेर । (महेंद्र सिंह संवाददाता) शहर में आसनी रोड़ स्थित आसनिष्वेशर महादेव मंदिर में बीती रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ कर दी। इस तरह की धार्मिक घटना से जनता मे रोष व्याप्त हैं। घटना की जानकारी के बाद सैंकड़ो की तादाद मे भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी लगाक़र सीसीटीवी खगांलने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह 6 बजे जब वो लोग पूजा करने आए तो देखा कि शिव मंदिर में शिवलिंग व नन्दी की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ कर उन्हें सड़क पर फेंक दिया। शिवलिंग पर जल प्रवाह के लिए रखी मटकी को भी तोड़ दिया तथा शिवलिंग पर रखा शेषनाग असमाजिक तत्व उठाकर ले गए। उसके अलावा अन्य पितृदेवों की मूर्तियों को भी खण्डित कर सड़क पर फेंका हुआ था। घटना से हम लोगों में रोष व्याप्त है हमारी मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ क़र उचित कार्यवाही की जाए।



- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here