Home rajasthan चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने के लिए अस्पताल ने मरीज के साथ...

चिरंजीवी योजना का लाभ उठाने के लिए अस्पताल ने मरीज के साथ आए लोगों का भी किया ऑपरेशन

0

जयपुर। पैसों की भूख में निजी अस्पताल वाले किस तरह अंधे हो रहे हैं दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ करने में भी उन्हें थोड़ी सी भी शर्म नहीं आ रही है। मामला जयपुर के सिरसी रोड का है यहां रजत हॉस्पिटल में एक मामला सामने आया है। जहाँ मरीज के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर जबरन ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया । मरीज के परिजनों ने बताया कि सांस की बीमारी का इलाज कराने आया था इसके बावजूद डॉक्टरों ने जबरन मरीज के घुटनों का ऑपरेशन कर दिया । यही नहीं डॉक्टर ने मरीज के साथ आए अटेंडेंट का भी ऑपरेशन कर दिया। चिरंजीवी योजना का पैसा उठाने के लिए उसने अटेंडेंट को भी मरीज बना दिया। ये जानकारी दूसरे लोगों को लगी तो उन्होंने अस्पताल के बाहर बड़ा हंगामा किया और अब थाने में मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। मरीज के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रबंधक यहां आने वाले मरीजों को बहला-फुसलाकर उनके ऑपरेशन करके मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना का पैसा उठाता है। यदि किसी महिला ने पेट दर्द के लिए जांच कराई तो उसके अपेंडिक्स का ऑपरेशन कर देंगे। किसी व्यक्ति ने पेट दर्द के लिए जांच कराई तो उसके पथरी का ऑपरेशन कर देंगे। कान, दांत में दर्द होंगे तो उसका भी ऑपरेशन करके पैसा खा लेंगे । इस तरह से यह लोग सिर्फ अपनी जेब भरने के लिए लोगों को राहत की जगह दर्द दे रहे हैं। ऐसे डॉक्टरों का लाइसेंस रद्द होना चाहिए और सरकार को इस तरह के अस्पतालों काएम्पलनमेन्ट रद्द करना चाहिए।

Previous articleजौनपुर में दलित परिवार पर हमला, घर फूंके
Next articleश्री क्षत्रिय युवक संघ का हीरक जयंती समारोह 22 को
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version