Home politics सांसद राव राजेंद्र का पहले स्वागत, फिर मांगों का सोपा ज्ञापन

सांसद राव राजेंद्र का पहले स्वागत, फिर मांगों का सोपा ज्ञापन

0

जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र का रेनवाल दौरा
नया बास प्रतापनगर के तेजाजी चौक पर हुआ अभिनंदन

किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह का शुक्रवार को रेनवाल में प्रतापनगर स्थित तेजाजी चौक पर ग्रामीणों ने साफा बंधवाकर एवं फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान सांसद को विभिन्न समस्याओं के समाधान के कई मांग पत्र सौंप गए। वहीं महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता आशीवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने लघु उद्योग लगवाने को लेकर सांसद को ज्ञापन सौंपा।

इस अवसर पर सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं सदैव मेरे क्षेत्र की जनता के हितों के लिए तैयार हूं, और रहूंगा। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे सभी की मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
इस मौके पर भाजपा जयपुर जिला देहात महामंत्री अजयपाल सिंह नाथावत, रेनवाल भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत तोतला, नेता प्रतिपक्ष सीताराम बासनीवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष मंगलसिंह चौधरी, सुरेंद्र कुमावत, घनश्याम कुमावत, मदनलाल बड़ीवाल, पियूष खटनावलिया, गिरधारी लाल सांखला, राजेंद्र रिंगस्या, शिवकुमार कुमावत, युवा कार्यकर्ता, महिला कार्यकर्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version