Home politics पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोली भाजपा पारिवारिक नहीं लोगों की...

पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति बोली भाजपा पारिवारिक नहीं लोगों की पार्टी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भरतपुर । (राजेंद्र शर्मा जती) पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को नदबई पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री कस्बे के उपाध्याय पाड़ा में आयोजित हुए भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। सबसे पहले भाजपा आईटी संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तस्वीर और शॉल भेंट कर स्वागत किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, 2014 में बीजेपी ने 11 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। देश में डेढ़ हजार से अधिक राजनीतिक दल हैं। लेकिन बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो समय से लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता अभियान एवं संगठन का काम करती है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास के तहत देश में विकास के कार्य हुए।


उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कोई पारिवारिक प्रॉपर्टी नहीं है, एक व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के नागरिकों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी दल हैं। वह किसी न किसी परिवार के इर्द-गिर्द है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा 10 सितंबर को अमरीका में सिखों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश की बुराई करते हैं। यह बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। राहुल गांधी जब भी देश से बाहर जाते हैं तो हमेशा देश के खिलाफ ही बोलते हैं।
इस मौके पर अशोक उपाध्याय, हरीशंकर उपाध्याय,सतीश चंद शर्मा, दिलीप सिंह,अजय जैन,पिंटा डिम्पल अरोड़ा, होलु,अशोक शर्मा,शिवराम शर्मा,कमल सैनी, लखन पाठक,त्रिलोक शास्त्री,अशोक दाड़ी वाले, दामोदर,ब्रजेश लवानिया,गोविंद बिंदल,भगवान प्रजापत, बद्री गुर्जर पीटीआई ,भजनलाल शर्मा पपरेरा,राजेश खंडेलवाल, छैलबिहारी,बिशम्बर सैनी केशवदेव,हीरा सैनी, विष्णु लवानिया, रघु उपाध्याय,बालमुकुंद बिहारिया,सुरेश सहगल,ओमप्रकाश,पूरन रौतवार, बबलू, राधे, शिवराम,पूरन उपाध्याय,राजा उपाध्याय, गोविंद, उमेश,प्रकाश मोरदानी, चीनू सैनी ,गगन सहगल, मनोज शास्त्री आदि लोग मौजूद थे

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version