सांसद मंजू शर्मा को संसद की कार्मिक लोक शिकायत,विधि कमेटी का सदस्य बनाया

0
162
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर। (विशेष संवाददाता) जयपुर शहर की सांसद मंजू शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संसद की कार्मिक , लोक शिकायत विधि – कानून कमेटी का सदस्य बनाया गया है। यह विभाग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है। कमेटी में एक मात्र महिला सांसद मंजू शर्मा को लिया गया है। यह कमेटी कार्मिक , लोक शिकायत , पेंशन मंत्रालय कार्मिक मामलों में केंद्र सरकार की समन्वय एंजेसी के तौर पर काम करती है। विशेष रुप से भर्ती प्रशिक्षण , करियर विकास, कर्मचारी कल्याण, पेंशन संबंधी मुद्दों , आधुनिक प्रशासन की प्रक्रिया का काम करती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here