- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शाहाबाद ,बारां। (आदर्श भार्गव संवाददाता) शाहबाद आदिवासी अंचल क्षेत्र के समरानियां कस्बे के कोटा शिवपुरी मार्ग पर सहरिया महिलाओं एवं ग्रामीणों द्वारा जाम कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मामला की वजह है सरकारी युवक के साथ शराब की दुकान के सेल्समैन द्वारा मारपीट की गई है।
समरानियां कस्बे की शराब दुकान के सेल्समेन द्वारा सहरिया युवक मारपीट को लेकर ग्रामीणों रोष है। जानकारी के अनुसार रविवार रात सहरिया युवक एवं वाइन शॉप के सेल्समेन के बीच मे नॉक झोंक हो गयी थी। उसको लेकर युवक के परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए कोटा शिवपुरी मार्ग चक्का जाम कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया इस दौरान महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया। मौके पर ग्रामीणों से समझाईश की जा रही है।
- Advertisement -




















































