सलूंबर जयपुर।( लोक टुडे संवाददाता) सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृत लाल जी मीणा का ह्रदयघात से निधन हो गया । सरल सौम्य स्वभाव के अमृतलाल मीणा का अचानक चले जाना पार्टी और उनके परिवार के लिए बहुत बड़ी छती है। अमृतलाल मीणा के निधन पर जहां उनके परिवार में शॉप शॉप की लहर छा गई और परिजन शोक संतप्त है और माहौल गमगीन है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के लिए भी है बड़ा आघात है।
विधायक अमृतलाल मीणा के निधन पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया
विधायक अमृतलाल मीणा के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि सलूंबर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा जी का हृदय घाट से निधन से स्तब्ध हूं ययह भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
भाजपा के सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा के निधन पर राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ,मंत्री जोराराम कुमावत ,मंत्री गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बैडम, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समाज कल्याण मंत्री अविनाश गहलोत, मंत्री सुरेश रावत, मंत्री हीरालाल नागर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी शोक व्यक्त किया है
