Home rajasthan लूनी नदी में पानी आना किसानों के लिए वरदान

लूनी नदी में पानी आना किसानों के लिए वरदान

0

समदड़ी बालोतरा। ( प्रेम सोनी समदड़ी वरिष्ठ संवाददाता ) समदड़ी कस्बे के मारू गंगा के नाम से विख्यात लूनी नदी का जायजा लेने पहुंचे जाकिर हुसैन पठान मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समदड़ी । लूनी नदी का जायजा लेकर मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह संजीवनी बूटी की तरह लूनी नदी किसानों के लिए एक वरदान साबित होगी । क्योंकि लूनी नदी का जो जलस्तर है दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है और किसानों के लिए यह बहुत ही बड़ी खुशखबरी है । क्योंकि इस बार लूनी नदी में पानी की आवक के और रासायनिक पानी की मिलावट नहीं होने के कारण यह पानी किसानों के लिए एक कारगार साबित होगा । आमजन के लिए भी मीठे पानी की जो समस्या है उसका इस पानी से काफी राहत प्रदान होगी । समदड़ी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश होने की वजह से और सुकड़ी नदी का पानी भी इस नदी में मिलने से पानी का जलस्तर बढ़ता जाएगा । त्रिवेणिय संगम होने से इस नदी का नाम मरू गंगा के नाम से विख्यात है। पानी की आवक को देखने के लिए लोगों का हुजुम उमड पड़ा और महिलाओं ने लूनी नदी की पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाए और गंगा का स्वागत सत्कार किया। किसानों ने शीश झुका कर मरू गंगा को नमन करते हुए हाथ जोड़कर पूजा अर्चना की । पश्चिमी राजस्थान की यह जीवन दाहिनी नदी कहलाती है ।

पानी की आवाज़ बढ़ाने से करमावास समदड़ी का रास्ता बंद

पानी की आवक से करमावास से समदड़ी, भानावास से कोटडी सहित ग्रैवल सड़क मार्ग बिल्कुल पूरी तरीके से बंद होने से उनको इलाज के लिए भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । सामान की खरीदारी के लिए भी आने जाने के लिए रास्ते बंद होने के कारण बड़ी मुसीबत उठानी पड़ रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से अपील की गई है कि नदी से दूरी बनाए रखें एवं सावधानी बरते। नदी पर आने जाने वाले लोगों का काफी जमावड़ा लगा हुआ है और एक चौपाटी की तरह लोग मनोरंजन के लिए वहां पर आते हैं । इसलिए कोई भी सेल्फी लेने के चक्कर में पानी में प्रवेश ना करें और पानी से दूरी बनाए रखें। प्रशासन हमेशा अलर्ट मोड पर हैं।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240808-WA0005.mp4

बाइट, जाकिर हुसैन पठान, मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष समदड़ी

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version