Home rajasthan सर्व दलित समाज ने किया भारत बंद का बहिष्कार

सर्व दलित समाज ने किया भारत बंद का बहिष्कार

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ब्यावर,(हेमन्त साहू)। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में भारत बंद के एलान सर्व दलित समाज ने रैली निकालकर भारत बंद के फैसले का बहिष्कार किया। सर्व दलित समाज के शिष्ट मंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

सर्व दलित समाज के धर्मदास अटवाल व मुकेश गोयर ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा अनुसूचित जातियों के उपवर्गीकरण के संबंध में आए निर्णय के अनुसार आरक्षण में वंचित जातियों को देने तथा सम्पूर्ण राष्ट्र में कानून बनाकर लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों मे सर्व दलित समाज के मुकेश गोयर, धर्मदास अटवाल, विश्वास गुजराती, एडवोकेट मुकेश लखन, जीवराज जावा, गोविंद पंडित, चेतन गोयर, रविन्द्र जॉय, बृजराज दुलगच, वंदना नारावत, सुमन, नैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0046.mp4
https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0047.mp4


बाइट – धर्मदास अटवाल, नेता सर्व दलित समाज ब्यावर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version