Home rajasthan सभी जिलों की मिट्टी लाकर कांग्रेस मुख्यालय में लगाया कल्पवृक्ष , जनता...

सभी जिलों की मिट्टी लाकर कांग्रेस मुख्यालय में लगाया कल्पवृक्ष , जनता से सीधा जोड़ने का लिया संकल्प

0

जयपुर जयपुर लोक टुडे संवाददाता सभी जिलों की मिट्टी से कांग्रेस कार्यालय में कल्पवृक्ष लगाया, संकल्प पत्र में जनता से सीधा जोड़ने की गतिविधियों का लिया संकल्प।

 कांग्रेस के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम में माउंट आबू के‌ स्वराज संगत चिंतन शिविर में तैयार संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। संगठन द्वारा सभी जिलों से एकत्रित मिट्टी से अनुष्ठान विधि से कल्पवृक्ष लगाया गया।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली‌ के सानिध्य में हुए‌ कार्यक्रम में स्वराज संकल्प पत्र का प्रेजेंटेशन देते हुए आरजीपीआरएस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सी.बी.यादव ने‌ बताया कि संगठन द्वारा सर्वोदय संकल्प शिविरों से तैयार स्थानीय सरकारों का वैचारिक कैडर ग्राम स्वराज पदयात्रा, जनसुनवाई, सोशल ऑडिट, संविधान पर चर्चा, सर्वोदय चौपाल, श्रमदान सहित रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जनता की समस्याओं से सीधा संवाद स्थापित करने का संकल्प लिया है। 

आगामी 4 महीनों में पूरे प्रदेश के सभी जिलों में स्थानीय सरकारों के जनप्रतिनिधियों का "स्वराज सम्मेलन" का आयोजन किया जाएगा। इन स्वराज सम्मेलनों के माध्यम से 73वें एवं 74वें संविधान संशोधन के तहत 11वीं एवं 12वीं अनुसूची में जोड़े गए विषयों को स्थानीय सरकारों को दिए जाने, संविधान की भावना के अनुरूप स्थानीय सरकारों के जनप्रतिनिधियों के उचित अधिकार, शक्तियां व मानदेय की व्यवस्था होने  तथा स्थानीय सरकारों में दो बच्चों के नियम को हटाने का जन आंदोलन खड़ा करेगा। इन्हीं मांगों को लेकर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा प्रदेश स्तरीय "स्वराज पंचायत" का आयोजन किया जाएगा। गोविंद सिंह डोटासरा एवं टीकाराम जूली ने इस संकल्प पत्र संवाद कार्यक्रम में आए हुए‌ प्रत्येक संभाग के जनप्रतिनिधियों को एक-एक कल्पवृक्ष व सभी जिलों की मिट्टी देकर उन्हें‌ जमीन से जुड़कर कार्य करने एवं कांग्रेस विचारधारा को जमीन पर उतरने का संकल्प दिलाया। 

गोविंद सिंह डोटासरा ने‌ राजीव गांधी पंचायती राज संगठन से जुड़कर अच्छा कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को आगामी स्थानीय सरकारों के चुनाव में टिकट दिये जाने का आश्वासन दिया। टीकाराम जूली ने संकल्प पत्र में स्थानीय सरकारों से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाने की बात कही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version