- Advertisement -

सवाई माधोपुर।(लोकेश टटवाल वरिष्ठ संवाददाता ) राष्ट्रीय वंचित लोक मंच ने सफाई कर्मचारी भर्ती समझौता अनुसार सफाई कर्मचारियो मैं जयपुर में जो हड़ताल की जा रही है ,आज सवाई माधोपुर मुख्यालय पर भी सफाई कर्मचारियों ने समर्थन दिया है। राजस्थान में जो भी भर्ती हो रही है ।उसमें वाल्मीकि समाज को उचित आरक्षण मिले। वाल्मीकि समाज को समान अधिकार मिले।
इस दौरान ज्ञापन में अजय सनगत महामंत्री ने नगर बताया कि हमारी साथशत सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने आज से हड़ताल की है। जब तक मांगे पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगी। इस दौरान सैकड़ो की तादाद में महिला पुरुष सफाई कर्मचारी महावीर पार्क में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
- Advertisement -

















































