सतीश पूनियां और राजेन्द्र राठौड़ बने चुनाव एजेंट

0
96
- Advertisement -

जयपुर।

प्रतिज्ञा राजस्थान में 10 जून को होने जा रहे राज्यसभा की 4 सीटों में मतदान के लिए भारतीय जनता पार्टी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ एजेंट बनाए गए।

सतीश पूनिया पार्टी के प्रथम वरीयता के उम्मीदवार घनश्याम तिवारी के चुनाव एजेंट होंगे ।वहीं भाजपा समर्थित सुभाष चंद्रा के चुनाव एजेंट के तौर पर राजेंद्र राठौर विधानसभा मौजूद रहेंगे ।इसी तरह से आज भाजपा विधायकों का अभ्यास वर्ग भी आयोजित किया गया ।विधायकों ने आज की वोटिंग की मॉक ड्रिल की। सभी भाजपा विधायकों ने सही तरीके से वोट डालें । वोट डालते समय कई उम्रदराज विधायकों के हाथ भी कांपे । वोट डालने में किसी से भी कोई गलती नहीं हुई । कल सुबह सभी विधायक होटल से ही राज्य विधानसभा के लिए रवाना होंगे और सब एक साथ वोट कास्ट करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here