Home national सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से की मुलाकात , 2023 में सरकार...

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से की मुलाकात , 2023 में सरकार बनाने की तैयारी

0

नई दिल्ली । राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पीसीसी रहे सचिन पायलट ने कांग्रेस पर आलाकमान सोनिया गांधी से मुलाकात की मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी बात पार्टी आलाकमान के सामने रखी है। और यह भरोसा दिलाया कि कैसे 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की सरकार को रिपीट किया जा सकता है। इसकी तैयारी हम कर रहे हैं और हम सब मिलकर 2023 में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे । सोनिया गांधी सोनिया गांधी से क्या बातचीत हुई उसके बारे में तो उन्होंने ज्यादा नहीं बताया लेकिन यह कहा कि मुलाकात सकारात्मक रही और उन्होंने अपनी बात रखी है और कैसे 2023 में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी इस का रोड मैप रखा है। उम्मीद की जाती है कि हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री के सवाल को सचिन पायलट टाल गए और अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए । आपको बता दें कि केसी वेणुगोपाल इस मामले में पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रहेंगे या जब भी बदले जाएंगे, सचिन पायलट बनेंगे या कोई तीसरा चेहरा होगा? इन सब बातों का निर्णय पार्टी आलाकमान आने वाले एक-दो दिन में करेंगे । उसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं में एक-दूसरे खिलाफ बयानबाजी को लेकर भी नाराजगी जताई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version