
समदड़ी , बालोतरा ।( प्रेम सोनी वरिष्ठ संवाददाता)
समदड़ी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर स्वर्णकार समाज के संत अणदाराम महाराज मंदिर में तैयारियां जोरों पर चल रही है । मंदिर परिसर में रात्रि कालीन भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भव्य भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध ख्यातिप्राप्त कलाकार मनोज सोलंकी अपने साथी कलाकारों के साथ सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।
गुरु पूर्णिमा महोत्सव में संत अणदाराम महाराज मंदिर परिसर में इस बार पंचवटी आश्रम के परम तपस्वी अनंत विभूषित संत कृष्णानंद पुरी जी महाराज का चातुर्मास इस बार संत अणदाराम महाराज मंदिर में होगा। गुरु पूर्णिमा के दिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे के बीच 1 घंटे भर तक भागवत महापुराण होगा। महाराज जी के मुखारविंद से प्रवचन होगे । भागवत महापुराण को सुनने के लिए आसपास तथा दूर दराज रहने वाले बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर कमेटी की ओर से ठहरने एवं चाय ,पानी, खाने तक की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।





















































