Home rajasthan श्री सीता माता का मेला संपन्न, हजारों श्रदालुओं ने किए दर्शन, पाई...

श्री सीता माता का मेला संपन्न, हजारों श्रदालुओं ने किए दर्शन, पाई प्रसादी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सवाई माधोपुर। (राकेश अग्रवाल) अरावली पर्वत श्रृंखला में विराजमान श्री सीता माता के दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री व खंडार विधायक जितेंद्र गोठवाल ने माता रानी के दरबार में ढोक लगाईं। इस दौरान पधारे खंडार प्रधान नरेंद्र सिंह चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सभी का सीता माता विकास कमेटी के द्वारा जोरदार स्वागत कराया गया। खंडार विधायक की तरफ से घोषणा में बोरिफ हाईवे से सीता माता तक रोड बनाया जाएगा। सीता माता से लेकर के बड़ी नीमली तक रोड बनाया जाएगा। आदि घोषणा सीता माता के दरबार में की गई दूर-दूर गांव एवं शहर से एवं आसपास क्षेत्र से लाखों की संख्या में सीता माता के दरबार में पधारे हैं।

सभी श्रद्धालु को सीता माता का प्रसाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसी के साथ ही मेले का समापन किया गया। एवं साथ में श्री सीता माता प्रांगण में भंडारे लगाए उन सभी का एवं पत्रकार गणो का सीता माता विकास समिति के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यह जानकारी सीता विकास समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश मीना जिला महामंत्री भाजपा एसटी मोर्चा ने दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version