Home crime चोरों ने अलमारी में रखे आभूषणों सहित नगदी पर किया हाथ साफ

चोरों ने अलमारी में रखे आभूषणों सहित नगदी पर किया हाथ साफ

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरमथुरा उपखंड में बरौली गांव की है घटना

सरमथुरा । (मोहित गर्ग) सरमथुरा थाना क्षेत्र के बरौली गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया हैं। चोर अलमारी का ताला तोड़कर 5 हजार रुपए की नगदी के साथ करीब 2 लाख रुपए के गहने पार कर ले गए। चोरी की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी हैं।
चोरी की घटना को लेकर बरौली गांव की रहने वाली महिला रामदेई पत्नी गंगाराम उम्र 50 वर्ष ने थाने में मामला दर्ज कराया है। जिसमें पीड़िता ने बताया है कि रात को वह घर में अकेली सो रही थी। सुबह जागने के बाद उसे घर में अलमारी की ताले टूटे और सामान बिखरा हुआ मिला। जिस पर उसे चोरी की वारदात का पता चला। पीड़िता के मुताबिक चोर अलमारी में रखें 5 हजार की नगदी के साथ करीब 2 लाख रुपए के गहने चुरा ले गए। पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version