शॉर्ट सर्किट से लगी आग पांच मजदूरों का घुठा दम

0
80
- Advertisement -

भिवाड़ी। (राजेश शर्मा) भिवाड़ी मे एक कंपनी मे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जिससे कंपनी मे काम कर रहे 5 मजदूर दम घुटने से बेहोश हो गये। जिनको तुरंत ही एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। वहींं सूचना मिलने पर फायर बिर्गेड मौक़े पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना रिको औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित प्लॉट नंबर जी – 734 मे संचालित ए एस इंटरप्राइजेज में गुरुवार रात की है।
नगर परिषद फायर ऑफिसर नरेश मीणा ने बताया कि क्रोकरी का आइटम बनाने वाली कंपनी मे शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस दौरान कंपनी मे काम कर रहे 40 से 50 मज़दूरो मे आग् की लपटे देखकर अफरा तफरी मच गई। वही कंपनी के अंदर वेंटीलेशन नही होने के कारण पांच मजदूरों का दम घुट गया। जिससे मजदूर बेहोश हो गये। जिनको अन्य मजदूरों की सहायता से एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज़ जारी है। वहीं आसपास के लोगो ने आग की सूचना पुलिस और रिको फायर स्टेशन को दी। सूचना पर तुरंत ही।

रिको व नगर परिषद की पांच गाड़ियाँ मौक़े पर पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया।
आपको बता दे कि कंपनी के पास किसी भी प्रकार की कोई फायर एन ओ सी नही है। और ना ही कंपनी मे आग बुझाने के किसी तरह के कोई उपकरण लगे थे। कंपनी चारो तरफ से बंद होने के कारण मजदूरों का दम घुट गया। कंपनी के जिस हिस्से मे आग लगी वही पर कागज़ों के रोल पड़े हुए थे। और उसी जगह पर गीले कागज़ों को सुखाने का काम किया जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here