Home rajasthan शुद्ध आहार मिलावट पर वार, सुमेरपुर में 2200 लीटर घी जब्त

शुद्ध आहार मिलावट पर वार, सुमेरपुर में 2200 लीटर घी जब्त

0

सुमेरपुर । अरविंद जोशी वरिष्ठ संवाददाता शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने बुधवार को जिले के सुमेरपुर में दो स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने नकली घी के संदेह पर कुल 2200 लीटर घी जब्त कर सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला में भिजवाया गया।

आमजन को शुद्ध एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से “शुद्ध आहार – मिलावट पर वार“ अभियान के तहत अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को सुमेरपुर में पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा दल ने सुमेरपुर कस्बे में कन्हैया ट्रेडर्स पर नकली घी के संदेह पर 1630 लीटर तथा मधुर ट्रेडर्स पर नकली घी के संदेह पर 570 लीटर घी श्री मूल ब्रांड देसी घी के नाम से बेच रहे घी को जब्त कर सैंपल लेकर नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए गए।

बुधवार को की गई कारवाई में पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल, सुमेरपुर बीसीएमओ डॉ गोविन्द सिंह चुंडावत, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नारायण सिंह इंदा, सुमेरपुर बीपीएम प्रमोद गिरी, सवाई सिंह, लक्ष्मण दान चारण भी साथ रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version