Home rajasthan शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान,पनीर, मावा व मसालों के लिए सैम्पल

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान,पनीर, मावा व मसालों के लिए सैम्पल

0

सीकर। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने सोमवार को लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर खाद्य वस्तुओं के सैम्पल लिए।

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा ने लक्ष्मणगढ़ व फतेहपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर पनीर, मावा, मसाले, फ्रूट डिंक और घी का सैम्पल लिया।
टीम ने श्री करणी जोधपुर स्वीट होम बलारा के यहाँ से मावा पेड़ा, सुरेश किराना स्टोर के यहाँ से धनिया पाउडर, जय बीकाणा रसगुल्ला एन्ड मावा भंडार बेसवा के यहाँ से रसगुल्ला, दिव्या किराणा स्टोर के यहाँ से घी, न्यू जोधपुर मिष्ठान भंडार के यहाँ से मावा पेड़ा, रजत जनरल स्टोर फतेहपुर से फ्रूट ड्रिंक, होटल लक्षमी पैलेस लक्ष्मणगढ़ के यहाँ से पनीर का सैम्पल लिया।
सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थिति खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version