शिष्टमंडल ने की जिला कलेक्टर से मुलाकात

0
96
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कामां । (हरिओम मीणा संवाददाता) प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेला पर विशाल कुश्ती दंगल मेला की स्वीकृति को लेकर नगर पालिका कामां का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल के नेतृत्व में डीग कि जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज से मिला।
शिष्टमंडल ने 05 सितंबर से 10 सितंबर तक आयोजित होने वाले भोजन थाली परिक्रमा मेला महोत्सव व कुश्ती दंगल सहित अन्य कार्यक्रमों की स्वीकृति को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने नगर पालिका अध्यक्ष गीता खंडेलवाल के साथ आए शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि कार्यक्रमों की स्वीकृति के लिए स्थानीय प्रशासन से जल्द ही रिपोर्ट मंगवाकर स्वीकृति पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज से मुलाकात करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष बृजकिशोर लोधा ने प्रसिद्ध भोजन थाली परिक्रमा मेला पर विशाल कुश्ती दंगल मेला महोत्सव को कराने की प्रमुखता के साथ बात रखीं और कहा कि जनता जनार्दन की इस मेला महोत्सव से अत्यधिक भावनाएं जुड़ी हुई है।
भोजन थाली परिक्रमा मेला पर विशाल कुश्ती दंगल मेला काफ़ी लंबे अरसे से आयोजित होता आया है इस विशाल कुश्ती दंगल मेला में देश विदेश के लोग कुश्ती दंगल मेला का आनंद लेने के लिए कामां आते हैं साथ ही जहां के लोगों को सात दिन तक रोजगार उपलब्ध भी कराता है । शिष्टमंडल में नगर पालिका उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मीणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष बृजकिशोर लोधा, धीरज अवस्थी पार्षद,हजारी लाल आर्य, महेश शर्मा पार्षद, रेखा शर्मा पार्षद, ओमप्रकाश जाटव पार्षद , किशोर तिवारी, भाजपा मंडल के पूर्व। अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रदीप गोयल, निरोत्तम सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here