Home rajasthan शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे

शिवालयों में गूंजे हर हर महादेव, बम बम भोले के जयकारे

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

धौलपुर। (मुनेश ठाकरे वरिष्ठ संवाददाता) श्रावण माह के चौथे सोमवार को जिले भर के शिवालय हर हर बम बम भोले के जयघोष गुंजायमान हो गए।बारिश के बीच जिले के सभी शिव मंदिरों पर सुबह 4 बजे मंगला आरती होने के बाद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान महादेव के गर्भग्रह में शिवलिंग पर गंगाजल द्वारा सहस्त्रधारा छोड़ी गई। श्रद्धालुओं द्वारा शिवलिंग पर बेलपत्र धतूरा घी शहद और शर्करा द्वारा अभिषेक किया गया।

सावन के महीने में सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए विशेष माना जाता है।सावन के चौथे सोमवार को भी जिले भर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पाड़ा। झमाझम बारिश के दौरान अचलेश्वर महादेव मंदिर, चोपड़ा मंदिर, भूतेश्वर महादेव, गुप्तेश्वर महादेव, महाकालेश्वर समेत सैपऊ के एतिहासिक महादेव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिला, पुरुष, बच्चे, जवान,बुजुर्ग सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। हरिद्वार,सोरों एवं कर्णवास से कावड़िये गंगाजल लेकर पहुंचे। भगवान महादेव के शिवलिंग को गंगाजल अर्पित कर पूजा अर्चना की गई।

श्रद्धालुओं द्वारा जलाभिषेक कर सहस्त्र धारा भी छोड़ी गई। शिवालय भगवान भोले शंकर के जयघोष से गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए भंडारे भी लगाये। जगह-जगह स्टॉल लगाकर भोग प्रसादी वितरित की गई।गौरतलब है कि विगत लंबे समय बाद सावन महीने की शुरुआत सोमवार से हुई है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240812-WA0118.mp4

सोमवार को ही सावन के महीने का समापन होगा। इस बार सावन के महीने में पांच सोमवार श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए मिलेंगे। महंत रामभरोसी पुरी ने बताया लंबे अर्से बाद ऐसा संयोग हुआ है कि सावन के महीने की शुरुआत सोमवार से होकर सोमवार को ही समापन होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version